Pappu Yadav - पप्पू यादव बिहार छोड़ अचानक धनबाद पहुंचे, कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल, जाते-जाते दे दिया बड़ा संदेश

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धनबाद।Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने भाजपा पर तीखा हमला बाेला। उन्होंने कहा भाजपा (BJP) हमारी सीता (Sita Soren)

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धनबाद।Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने भाजपा पर तीखा हमला बाेला। उन्होंने कहा भाजपा (BJP) हमारी सीता (Sita Soren) को चुरा ले गई, गीता (Geeta Koda) को भी ईडी के दबाव में अपने झांसे में ले लिया। 400 का नारा देकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही भाजपा चुनाव हारेगी और आइएनडीआइए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चार जून के बाद सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

अनुपमा सिंह के प्रचार में धनबाद पहुंचे पप्‍पू

पप्पू यादव सोमवार को कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी अनुपमा सिंह (Anupama Singh) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने धनबाद पहुंचे। सर्वप्रथम बारामुड़ी खटाल पहुंचकर अपने चिरपरिचित अंदाज में खाट पर बैठकर दाल-चावल-चोखा खाया।

बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, धनबाद (Dhanbad Election) से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट मांगा। यह भी कहा कि धनबाद के विकास के लिए स्वच्छ एवं अच्छे नेता का चुनाव करें, जो दागदार न हों। अनुपमा सिंह श्रेष्ठ प्रत्याशी हैं। जाते-जाते भाजपा पर तंज भी कसा।

चार जून के बाद पूर्णिया लिखेगा इतिहास: पप्‍पू

उन्होंने कहा कि पूर्णिया सीट पर आज पूरे विश्व की निगाहें हैं। उनका किसी से भेदभाव नहीं है। परिवार भी उनके साथ है। पूर्णिया में हिंदू न मुसलमान न जाति न धर्म और न ही बाहुबल, इस पर मतदान नहीं हुआ बल्कि उनके कार्यों को देखते हुए पूर्णिया की जनता ने वोटिंग की। सभी लोगों का साथ और प्यार मिला। चार जून के बाद पूर्णिया इतिहास लिखेगा, जिसे पूरा विश्व देखेगा।

तीन लाख वोट से जीतेगी कांग्रेस: पप्‍पू यादव

पप्पू यादव ने कहा, कम से कम तीन लाख वोट से जीतेंगे। धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह विजयी हो रही हैं। भाजपा की करारी हार होगी। पप्पू यादव ने भाजपा पर करारा प्रहार किया।

उन्होंने कहा झारखंड बनने में भी कांग्रेस का योगदान है। महिलाएं भाजपा से अलग हो रही हैं। युवाओं में आक्रोश है, किसानों की आवाज दबाई जा रही है। छोटे व्यापारी की हालत खराब है, ये बर्बाद हो चुके हैं।

पिछले 10 वर्षों में झारखंड के अंदर एक भी फैक्ट्री नहीं लगी। रोजगार की आस में युवा पलायन कर रहे हैं। भाजपा के विरोध में लहर है। कांग्रेस ही इसका जवाब है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO : रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री आलमगीर के पीएस के 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी; 25 करोड़ कैश बरामद

Jharkhand Politics: 'पूरा दम लगा ले, 150 पार नहीं करेगी', CM चंपई सोरेन की BJP को खुली चुनौती

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Lok Sabha Election 2024: शिबू सोरेन को क्यों कहा जाता करिश्माई नेता? दिशोम गुरु की मिली उपाधि; संघर्ष से सियासत तक पहुंचे

प्रायः ऐसा कम ही होता है कि आम लोग अपने प्रतिनिधि में ईश्वर की छवि देखते हों। जीते जी किंवदंती बन चुके झारखंड के सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सर्वेसर्वा शिबू सोरेन की लोकप्रियता कुछ ऐसी ही है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now